Breaking NewsGohanaSocial

युवा शक्ति संगठन ने गोहाना के महिला थाने में पक्षियों के लिए रखवाए कसोरे

गोहाना :-25 जून : निर्जला एकादशी से प्रारंभ अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए युवा शक्ति संगठन की टीम मंगलवार को शहर में महिला थाने में पहुंची। महिला थाने में बेजुबान पक्षियों के लिए पानी के कसोरे रखे गए।

युवा शक्ति संगठन अपने अध्यक्ष प्रमोद भारती के नेतृत्व में हर साल गर्मियों में अबोल पंछियों के लिए पीने के पानी का प्रबंध करती है। इसके लिए सार्वजनिक स्थलों पर मिट्टी से बने कसोरे रखवाए जाते हैं। इन कसोरों में नियमित रूप से ताजा पानी भरने की जिम्मेदारी संगठन की टीम स्वीकार करती है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

महिला थाने में कसोरे रखने के अभियान की मुख्य अतिथि इस थाने की एस.एच.ओ. सरोज बाला थीं। सरोज बाला ने युवा शक्ति संगठन के इस अभियान की तारीफ की तथा कहा कि बाकी के सामाजिक संगठनों को भी युवा शक्ति संगठन का अनुसरण करना चाहिए। इस अवसर पर पुलिस कर्मचारी आरती और रेणु, संगठन के सदस्य डॉ. सुनील, प्रवेश, सुनील आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button