Breaking NewsGohanaSocial

दिवंगत शिक्षिका की पुण्यतिथि पर परिजनों ने ठसका गौशाला पहुँच कर करी गौमाता की सेवा

गोहाना :-25 जून : दिवंगत शिक्षिका फूलां देवी मक्कड़ की छठी पुण्यतिथि पर उनका परिवार गौमाता की सेवा के लिए गौशाला में पहुंचा। बिजली महकमे के पूर्व जे.ई. उनके पति श्री सुभाष मक्कड़ दोनों बेटों और पोतों के साथ गौशाला में पहुंचे। फूलां देवी मक्कड़ लंबे समय तक आदर्श नगर स्थित सत्यानंद पब्लिक स्कूल में टीचर रहीं। उनकी बरसी पर मक्कड़ परिवार ठसका गांव स्थित श्री नंदलाला गौधाम गौशाला में पहुंचा। स्व. शिक्षिका के पति सुभाष मक्कड़ के साथ उनके बेटे संदीप मक्कड़, बहू चेतना मक्कड़, पोते गर्व और मनन के साथ छोटे बेटे हिमांशु भी थे। परिवार ने स्व. फूलां देवी मक्कड़ की याद में एक ट्राली चारा गौशाला को भेंट किया तथा सतनजे का तुलादान किया। गौशाला के अध्यक्ष डॉ. एस. एन. गुप्ता और प्रवक्ता जगवीर जैन ने दिवंगत शिक्षिका की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button