Breaking NewsGohanaSocial

गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन ने स्वीकार की धन्ना भगत के नाम से द्वार बनाने की मांग

गोहाना :-24 जून : शहर की नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने शहर में सेक्टर-7 की रोहतक रोड की एंट्री पर धन्ना भगत के नाम से द्वार बनाने की मांग स्वीकार कर ली । सोमवार को यह मांग इसी सेक्टर के कम्युनिटी सेंटर में सेक्टर-7 वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा चेयरपर्सन को दिए गए ज्ञापन के आधार पर उन्होंने मंजूर की। चेयरपर्सन ने बहुत जल्द इस द्वार का निर्माण प्रारंभ करवाने का वायदा किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

नगर परिषद इस समय शहर के प्रमुख बिंदुओं पर विभिन्न महापुरुषों की स्मृति में द्वार बना रही है। जैन गुरु सुदर्शन लाल की स्मृति में गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज के निकट तो सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक की याद में द्वार पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थित मुख्य गुरुद्वारे के समीप बनाए जा रहे हैं।

इसी क्रम में अब सेक्टर-7 वेलफेयर एसोसिएशन ने धन्ना भगत के नाम से द्वार बनाने की मांग को उठाया है। इस आशय का ज्ञापन रजनी इंद्रजीत विरमानी को कम्युनिटी सेंटर में पहुंचने पर दिया गया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह दूहन ने किया। इस अवसर पर संजय दूहन, कर्ण सिंह लाठर, जयदेव वर्मा, मीर सिंह हुड्डा, निपुण सहरावत आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button