Breaking NewsGohanaHealthPolitics

पी.एम. नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ एक पौधा मां के नाम अभियान में हर बूथ पर रोपेंगे दस पौधे

गोहाना :-24 जून : सोनीपत भाजपा के जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा ने सोमवार को घोषणा की कि पी.एम. नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ एक पौधा मां के नाम अभियान में प्रत्येक बूथ पर दस पौधे रोपे जाएंगे।

जसबीर दोदवा शहर में इस अभियान का शुभारंभ बरोदा रोड पर नागरिक अस्पताल के निकट स्थित डॉ. मंगलसैन हर्बल पार्क से कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोहाना भाजपा मंडल के अध्यक्ष सुमित कक्कड़ ने की। भाजपा के जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा ने कहा कि मोदी सरकार 3.0 सत्तारूढ़ होने के बाद पी.एम. ने एक पौधा मां के नाम अभियान का श्रीगणेश किया था। उसी की अनुकरण करते हुए गोहाना शहर में पौधारोपण का शुभारंभ किया गया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

गोहाना भाजपा मंडल के अध्यक्ष सुमित कक्कड़ ने कहा कि उनका मंडल अपने स्तर पर यह सुनिश्चित करेगा कि प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम दस पौधे अवश्य रोपे जाएं। रोपे जाने वाले पौधों की नियमित देखभाल उन पौधों को लगाने वाले कार्यकर्ता करेंगे। इस अवसर पर भाजपा के दिग्गजों में स्वामी जसमेर देशवाल, बलराम कौशिक, विजय पुलस्त्य, प्रवीण कश्यप, भूपेंद्र मुदगिल, नरेंद्र गहलावत, सूरजमल शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button