गोहाना | छतैहरा गांव में लगे बीएसएनएल के टावर से चोर 28 सेल व बैटरी चोरी कर ले गए। इसको लेकर बीएसएनएल के एसडीओ ने बुटाना चौकी में शिकायत दी। एसडीओ सागर जिंदल ने पुलिस को बताया कि बीएसएनएल का एक टावर छतैहरा गांव में लगा हुआ है। इस टावर से चोर कई दिन पहले अलग-अलग पावर के 28 सेल व जनरेटर की एक बैटरी चोरी कर ले गए। चोर एक अन्य कंपनी के टावर से भी 48 सेल चोरी कर ले गए।
Check Also
Close



