GohanaPolitics

राहुल गांधी ने गोहाना में किसानों के साथ खेतों में धान की रोपाई की ; उन्होंने ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई भी की। उन्होंने किसानों और मजदूरों के साथ खेती-किसानी पर बातचीत भी की।

बरोदा से कांग्रेस विधायक इंदूराज नरवाल और गोहाना के विधायक जगबीर मलिक भी उनसे मिलने पहुंचे। राहुल गांधी दिल्ली से शिमला जा रहे थे।

गोहाना :- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को हरियाणा के गोहाना में किसानों के साथ खेतों में धान की रोपाई की। उन्होंने ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई भी की। उन्होंने किसानों और मजदूरों के साथ खेती-किसानी पर बातचीत भी की। इसके बाद राहुल गांधी रवाना हो गए। राहुल ने किसानों के साथ बैठकर नाश्ता भी किया।

इस दौरान ग्रामीण और कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। बरोदा से कांग्रेस विधायक इंदूराज नरवाल और गोहाना के विधायक जगबीर मलिक भी उनसे मिलने पहुंचे। नरवाल ने कहा कि उनके पास राहुल गांधी के आने की सूचना नहीं थी, लेकिन जैसे से ग्रामीणों से उनको इस बारे में पता चला तो वे मिलने आ गए।

गोहाना से कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक ने कहा कि इलाके का सौभाग्य है कि राहुल गांधी यहां पहुंचे हैं। वह यह देख रहे हैं कि एक देहात के अंदर क्या प्रोसेस है। किसान किस तरीके से जीरी लगाता है। किन कठिनाइयों में वह जी रहा है, यह सब राहुल गांधी किसानों के बीच आकर देख रहे हैं। लोगों में भी इसको लेकर उत्साह है।

शिमला जाते समय रास्ते में रुके राहुल
दरअसल, राहुल गांधी दिल्ली से शिमला जा रहे थे। सुबह करीब 7 बजे रास्ते में उन्होंने सोनीपत के मदीना गांव में किसानों को खेतों की जुताई-रोपाई करते देखा तो अपना काफिला रुकवाया और किसानों के बीच खेत में पहुंच गए।

इससे पहले 28 जून को राहुल दिल्ली के करोल बाग में एक बाइक मैकेनिक की दुकान में देखे गए थे। उन्होंने वहां मैकेनिक्स के साथ काम किया था। मई में उन्होंने अंबाला से चंडीगढ़ का 50 किमी का सफर ट्रक से तय किया था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

किसान संजय के खेतों में पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी सोनीपत जिले के बरोदा हलके के गांव मदीना में पहुंचे। वे यहां अपने काफिले के साथ किसान संजय के खेत में गए। किसान और मजूदर उस समय धान लगा रहे थे, जिनमें महिला मजदूर भी थीं। हालांकि एक बार तो महिलाएं और किसान लाव लश्कर के साथ किसी अनजान को खेतों में आता देख कर चौँक गए, क्योंकि मजदूर राहुल गांधी को दूर से पहचान नहीं पाए। नजदीक आने पर ही उनको पता चला कि उनके बीच कौन पहुंचे हैं। राहुल गांधी के देखकर सभी के चेहरों पर स्माइल आ गई।

सोनीपत का बरोदा कांग्रेस का गढ़
बता दें कि गांव मदीना सोनीपत के ग्रामीण हलके बरोदा का हिस्सा है। बरोदा हलके से वर्तमान में कांग्रेस के इंदूराज नरवाल उर्फ भालू विधायक हैं। उन्होंने उप चुनाव में भाजपा के योगेश्वर दत्त को हराया था। पूरा बरोदा क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ है और पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के गृह क्षेत्र रोहतक से सटा हुआ है।

मदीना गांव रोहतक के महम से गोहाना की तरफ आते हुए एक लोकल रूट पर है। गांव की किसी नेशनल हाईवे से कोई कनेक्टिविटी नहीं है। नेशनल हाईवे-152 डी इसके पास से गुजरता है, लेकिन यहां उस पर चढ़ने या उतरने के लिए कोई कट नहीं दिया गया है। रोहतक से या फिर जींद के पास से ही एंट्री संभव है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button