CrimeGohana

दो युवकों ने दुकानदार और उसके भाई को चाकू घोंप दिया ; दुकान पर सुल्फा उतारने से मना किया था

एक को चिकित्सकों ने खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल व दूसरे को रोहतक स्थित पीजीआई रेफर कर दिया। शहर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गोहाना नगर गांव में खरखौदा मोड़ स्थित मिठाई की दुकान पर सुल्फा उतारने से मना करने पर दो युवकों ने दुकानदार को चाकू घोंप दिया। बचाव में आए दुकानदार के भाई को भी चाकू मार दिया। पड़ोसी पहुंचे तो दोनों जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। एक को चिकित्सकों ने खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल व दूसरे को रोहतक स्थित पीजीआई रेफर कर दिया। शहर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

दुकानदार बड़ौता गांव निवासी शौकीन उर्फ अशोक ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को अपनी दुकान पर काम कर रहा था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे नगर गांव निवासी गिन्नी व विजय आए और कहने लगे उन्हें यहां बैठकर सुल्फा उतारना है। उसने दुकान पर ग्राहकों का हवाला देकर माना कर दिया। इसको लेकर विजय ने जेब से चाकू निकालकर सीधा उसके पेट व कंधे पर मारा। उसका बड़ा भाई सुनील उर्फ सोनू छुड़ाने आया तो गिन्नी ने उस पर भी वार किए। लड़ाई का शोर सुनकर दुकानदार आए तो दोनों जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

दोनों सिविल अस्पताल ले जाया गया, वहां से उन्हें बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शौकीन के अनुसार महिला मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है, जबकि चिकित्सकों ने बड़े भाई को रोहतक स्थित पीजीआई रेफर कर दिया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button