Breaking NewsGohanaHealthSocial

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोहाना के अमर शहीद मदन लाल धींगड़ा पार्क में आयोजित उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

शरीर को स्वस्थ के साथ दीर्घायु बनाता है योग : विवेक आर्य

गोहाना :-21 जून : योग शरीर को न केवल स्वस्थ रखता है अपितु दीर्घायु भी बनाता है। शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अमर शहीद मदन लाल धींगड़ा पार्क में आयोजित उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और एस.डी.एम. विवेक आर्य ने की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को नियमित रूप से योग करना चाहिए ।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उपमंडल स्तर के योग दिवस कार्यक्रम में एस.डी.एम. ने अधिकारियों-कर्मचारियों, स्कूली बच्चों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ योग किया। उन्होंने कहा कि योग करने से बीमारियों से मुक्ति मिलेगी जिससे रोगों के उपचार पर होने वाला खर्च अन्य उपयोगी कार्यों पर किया जा सकेगा।

विवेक आर्य ने कहा कि गांवों में योगशालाएं और व्यायाम शालाएं खोली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि योग दिवस को निरोग दिवस के रूप में मनाएं तथा इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें। उन्होंने युवा वर्ग से नशे से दूर रहने का आह्वान भी किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button