EducationGohana

कॉलेजों में दाखिले को लेकर आवेदन प्रक्रिया हो गई बंद ; 1560 सीटों के लिए 1138 आवेदन हुए जमा

बरोदा के कॉलेज में 80 सीटों के लिए 176 आवेदन जमा हैं।

गोहाना | कॉलेजों में दाखिले को लेकर आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार को बंद हो गई। अंतिम तिथि तक उपमंडल के चार कॉलेजों में 1560 सीटों के लिए 1138 आवेदन जमा हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन बरोदा गांव स्थित राजकीय कॉलेज में दाखिले के लिए जमा हैं। बरोदा के कॉलेज में 80 सीटों के लिए 176 आवेदन जमा हैं। भैंसवाल कलां गांव राजकीय कॉलेज और बड़ौता के कॉलेज में सीटों से अधिक आवेदन हैं। जबकि राजकीय महिला कॉलेज में स्वीकृत सीटों से कम आवेदन जमा हुए हैं। कॉलेजों में दाखिला के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 जून को शुरू हो गई थी। अंतिम तिथि 28 जून निर्धारित की गई थी।
जल्द जारी होगी कट ऑफ लिस्ट ^कॉलेजों में दाखिला को लेकर शुक्रवार को आवेदन पोर्टल बंद हो गया। जमा हुए आवेदनों की वेरिफिकेशन करवाई जा रही है। जल्द ही मुख्यालय द्वारा कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। मनमोहन चहल, नोडल अधिकारी, राजकीय महिला कॉलेज, गोहाना

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button