पुरानी अनाज मण्डी गोहाना के खजान चंद जिंदल के नेत्र हुए अमर, बने 1008 वें नेत्रदाता
गोहाना :-18 जून : रक्तदान-नेत्रदान-देहदान के लिए समर्पित संस्था आहुति ने मंगलवार को खजान चंद जिंदल (84) पुत्र स्व. जौहरी मल जिंदल के नेत्रों का दान करवाया ।
नेत्र दान दाताओं की सूची में 1008वां नाम पुरानी अनाज मंडी की गली सुरेश गोल-गप्पे वाली निवासी खजान चंद जिंदल 84 पुत्र स्व. जौहरी मल जिंदल का लिखा गया ।
खजान चंद जिंदल का नेत्रदान दरियागंज, दिल्ली स्थित श्रॉफ आई सेंटर के माध्यम से हुआ ।
खजान चंद जिंदल का हार्ट फेल मंगलवार की दोपहर को एक बजे हुआ। उनके नेत्रदान की पहल उनके बेटे-बहू गोबिंद जिंदल और नीलम जिंदल, सुशील जिंदल और रानी जिंदल, तरसेम जिंदल और सोनिया जिंदल के साथ बेटी-दामाद में मीना मित्तल पत्नी स्व. प्रवीण मित्तल, गीता गर्ग पत्नी स्व. नरेश गर्ग, सुमित्रा गर्ग और सुरेंद्र गर्ग ने की। जिंदल परिवार की ओर से आहुति से नेत्रदान के लिए संपर्क जय मां बनभौरी सेवा मंडल के संस्थापक राजेश चौटाला ने किया।
इस नेत्रदान को स्वीकार करने के लिए श्रॉफ आई सेंटर से टेक्नीशियन आर.डी. शर्मा की टीम आई। आहुति की टीम बंटी हंस, धीरज वधवा और दीपक मखीजा पर आधारित रही |



