जे.सी.आई. रीजन बी में नंबर वन बनी जे.सी.आई.- गोहाना स्टार, जींद में हुए जोन मिडकॉन में दस में से जीत लिए नौ अवार्ड
गोहाना :-17 जून : जे.सी.आई.-गोहाना स्टार रविवार को जींद में आयोजित जोन स्तर के मिडकॉन के दस में से नौ अवार्ड अकेले जीत कर रीजन बी में नंबर वन बन गई। जे.सी.आई.- गोहाना स्टार की टीम को इस के लिए जोन अध्यक्ष जतिन सिंगला और जोन उपाध्यक्ष मनीष सिंगला ने सम्मानित किया ।
जोन मिडकॉन में जोन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष द्वारा जे.सी.आई. के चैप्टरों को उन के द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा कर अवार्ड प्रदान किए जाते हैं। जींद मिडकॉन में जे.सी.आई-गोहाना स्टार ने कुल दस में से नौ अवार्ड अकेले लपक लिए। इस आधार पर उसे रीजन बी के नंबर वन चैप्टर का खिताब दिया गया । जे. सी. आई. -गोहाना स्टार 6 अवार्ड में विजेता तो 3 अवार्ड में उप विजेता रहा ।
ब्लड डोनेशन कैंपों के आयोजन, दि पापा मैन शो, प्रशिक्षण कार्यक्रम, पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था आदि के जे.सी. आई. – गोहाना स्टार के प्रयास विशेष तौर से सराहे गए। प्रथम पुरस्कार को स्वीकार करने के लिए जे.सी.आई. – गोहाना स्टार से नीरज मेहता, हैप्पी ग्रोवर, पंकज कटारिया और विनोद शर्मा पहुंचे। जे.सी. आई. – गोहाना स्टार के अध्यक्ष रवि बत्रा और लेडीज विंग की अध्यक्ष राखी कपूर को चैप्टर के नंबर वन बनने के लिए बधाई दी गई



