Breaking NewsGohanaSocial

गोहाना की शिव गंगा सेवा समिति की छबील पर बच्चों ने पिलाई कच्ची लस्सी

 

गोहाना :-17 जून : सोमवार को पुराने बस स्टैंड पर शहीद स्मारक के निकट महावीर चौक में शिव गंगा सेवा समिति ने कच्ची लस्सी की छबील लगाई। इस छबील की बच्चा पार्टी विशेष आकर्षण की केंद्र रही। शिव गंगा सेवा समिति इसी स्थल पर दोनों नवरात्रों पर मां का भव्य दरबार सजाती है। गर्मी से राहगीरों को राहत देने के लिए समिति ने छबील लगाई। छबील की अध्यक्षता समिति के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष पाहूजा ने की। बड़ों की टीम में धर्मबीर, कर्मबीर, पवन, श्रीराम, अमन, सोनू और रवि थे। बच्चों की टीम ईशान, प्रिंस, हितेश, शिवा, अक्षु और तुषार पर आधारित थी। शाम के समय छबील पर ही सामक की खीर के साथ केले का प्रसाद भी बांटे गए।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button