Breaking NewsCrimeGohana

भंडेरी गांव के खेत में मिला एक युवक का शव, जंगली जानवरों ने घुटने तक पैर को खा रखा है

 

गोहाना :-16 जून : महम-गोहाना मार्ग स्थित गांव भंडेरी में रोड के साथ खेत में एक युवक का शव मिला। जंगली जानवरों ने घुटने तक पैर को खा रखा था। बरोदा थाना की पुलिस और एफ.एस.एल. की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। गांव भंडेरी के चौकीदार ने बरोदा थाना में सूचना दी कि गांव में पेट्रोल पंप के पास खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। युवक का शव रोड से लगभग 10 मीटर दूर खेत में पड़ा था। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष है। जंगली जानवरों द्वारा उसके एक पैर को घुटने तक खा रखा था। एफ. एस. एल. की टीम को भी मौके पर बुलाया। उप निरीक्षक जगबीर सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को नागरिक अस्पताल गोहाना पहुंचाया गया। यहां के शवगृह में फ्रिजर न होने के चलते शव को बी.पी.एस. राजकीय महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button