Breaking NewsGohanaSocial

10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बाल भारती विद्यापीठ में आयोजित 3 दिन के योग शिविर में योग साधकों को पिलाएंगे हर्बल जूस

 

गोहाना :-15 जून : 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बाल भारती विद्यापीठ में 19 जून से 21 जून तक का तीन दिन का योग शिविर लगाया जाएगा। सुबह 5 बजे से 6:30 बजे तक आयोजित होने वाले इस शिविर का आयोजन पतंजलि योग समिति और भारत विकास परिषद की गोहाना इकाइयां संयुक्त रूप से करेंगी। शिविर की अध्यक्षता पतंजलि योग समिति के इकाई अध्यक्ष पंकज जैन और भारत विकास परिषद के इकाई अध्यक्ष एडवोकेट ललित गोयल करेंगे। तीनों दिन योग शिविर में योग साधकों को हर्बल जूस पिलाया जाएगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button