Breaking NewsGohanaSocial

नगर परिषद की चेयरपर्सन के पति को द्वारका कॉलोनी की बताई समस्याएं

गोहाना :-12 जून : बुधवार को शहर की द्वारका कॉलोनी एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र मान के नेतृत्व में इस कॉलोनी के प्रतिनिधिमंडल ने गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी के पति इंद्रजीत विरमानी से मुलाकात की तथा उन्हें कॉलोनी की समस्याओं की जानकारी दी। विरमानी ने दिक्कतों का जल्दी समाधान करने का वायदा किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

द्वारका कॉलोनी एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल में सोनीपत जिला परिषद के जिला पार्षद जय सिंह मलिक के साथ एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वीरभान गुलिया, महासचिव डॉ. जितेंद्र मलिक, सह-सचिव साहब सिंह मेहरा, कोषाध्यक्ष कुलदीप खासा, प्रवक्ता डॉ. सुरेश सैनी, विशेष सलाहकार मास्टर हरि किशन और डॉ. भीम सिंह के साथ गुणवीर सिंह और अनिल मोर भी शामिल रहे।कॉलोनी की एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र मान ने कहा कि कॉलोनी की टूट चुकी गलियों को कंक्रीट से पक्का बनवाया जाए, सीवरेज की सफाई करवाई जाए ताकि बारिश में मेन होल ओवरफ्लो होने से गंदा पानी घरों में न घुसे, कॉलोनी के सब खंभों पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएं। चेयरपर्सन के पति इंद्रजीत विरमानी ने कॉलोनी की समस्याओं के शीघ्र निवारण का आश्वासन दिया ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button