गोहाना में होने वाले राज्य स्तरीय कबीर जयंती समारोह के मुख्य अतिथि होंगे सी.एम.
गोहाना :-10 जून : 22 जून को संत कबीर जयंती का राज्य स्तरीय समारोह इस बार गोहाना में होगा। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के सी.एम. नायब सिंह सैनी होंगे। धानक समाज शिक्षा सभा के तत्वावधान में होने वाला यह समारोह नई सब्जी मंडी के नवनिर्मित शेड के नीचे होगा।
राज्य स्तरीय कबीर जयंती समारोह की अध्यक्षता पूर्व सी.एम. और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के पूर्व ओ. एस. डी. अमरजीत सोलंकी करेंगे।
संयोजन मेजबान धानक समाज शिक्षा सभा के अध्यक्ष सुरेश लाठ करेंगे। सुरेश लाठ गोहाना पंचायत समिति की पूर्व चेयरपर्सन के पति हैं।
समारोह की तैयारी करने वाली कमेटी में रमेश देहराज, सुरेंद्र बड़ौता, अनिल कटवाल, देवेंद्र भसौड़, रवि खन्ना, राम कुमार माहरा, राजबीर मोहाना और जगमंद्र बागड़ी करेंगे। इसी राज्य स्तरीय समारोह के साथ नई सब्जी मंडी के शेड का राजनीतिक रैलियों के लिए प्रयोग पुनः: प्रारंभ हो जाएगा। पिछले साल 14 जुलाई की शाम को आए तेज तूफान में दोनों शेड धराशायी हो गए थे। उनकी जगह अब एच.एस.ए. एम.बी. ने एक ही बड़ा शेड तेंयार किया है।
दोनों शेडों के गिरने से पहले गोहाना में आमतौर पर जितनी भी रैलियां राजनीतिक दलों की होती थीं, उन्हीं शेड के नीचे होती थी। राज्यस्तरीय कबीर जयंती समारोह एक फिर से नई सब्जीमंडी को रैलियों की अखाड़ा बना देगी।


