भाविप ने प्रारंभ किए गोहाना में सिलाई एवं मेहंदी प्रशिक्षण केंद्र
गोहाना :-9 जून : भारत विकास परिषद की गोहाना इकाई ने रविवार को देवी नगर में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र और मेहंदी प्रशिक्षण केंद्र प्रारंभ किया। इन केंद्रों को माता शांति देवी विकास भवन में स्थापित किया गया है। यह भवन मास्टर चंद्र प्रकाश, उनके बेटे देवेंद्र और बहू कुसुम ने भाविप को निःशुल्क प्रदान किया है। केंद्र के लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता गोहाना भाविप के अध्यक्ष एडवोकेट ललित गोयल ने की। संयोजन सचिव प्रमोद गुप्ता और कोषाध्यक्ष संदीप जैन ने किया सानिध्य प्रांतीय प्रकल्प सह-संयोजक सुनील कुच्छल का रहा। मुख्य वक्ता सोनीपत विहिप के पूर्व जिला अध्यक्ष और टैक्स एडवोकेट राम कुमार मित्तल रहे जिन्होंने ने बंदा वीर बैरागी के बलिदान की गाथा सुनाई। केंद्र पर सिलाई का प्रशिक्षण बाला नारंग और मेहंदी का प्रशिक्षण नेहा देंगी । इस अवसर पर मानसी अरोड़ा, रविंद्र गर्ग, डॉ. भीम सिंह, नीतू गुप्ता, संतोष कुच्छल, अंजू बंसल, सुमन नारंग, कौशल्या जैन, पूजा जैन, सीमा जैन आदि भी मौजूद रहे।



