आजाद हिंद देश भक्त मोर्चा के सदस्यों ने गुरुवार को भारत के उपप्रधान मंत्री बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि मनाई। संगठन के सदस्यों ने समता चौक पर उनकी प्रतिमा का माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्य वक्ता आजाद सिंह डांगी ने युवाओं को बाबू जगजीवन राम के आदर्शों का अनुसरण करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बाबू जगजीवन राम ने अपना जीवन वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया था।
इसके लिए उन्होंने अनेकों कार्य किए। बाबू जगजीवन राम आजीवन संसद सदस्य रहे। केंद्र में अनेक मंत्रालय के मंत्री रहकर उन्होंने देश की उन्नति और प्रगति में मुख्य भूमिका निभाई। वे समता मुल्क समाज की स्थापना के पक्षधर थे। इस अवसर पर डॉ सुरेश सेतिया, रोहतास, बबली देवी, पुष्पा, गीता, निहाल सिंह, नीरज आदि उपस्थित थे।



