महमूदपुर रोड पर गुरुवार को 4 लोगों ने खेत में काम कर रहे मजदूरों के साथ मारपीट की और पिस्तौल दिखाकर 3100 रुपए छीन लिए। मजदूरों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिला निवासी नरेंद्र पाल ने बताया कि गुरुवार को वह साथियों के साथ महमदपुर रोड पर खेत में धान की रोपाई कर रहा था।
कुछ देर बाद कार में सवार होकर चार युवक आए। युवकों ने उस पर शराब बेचने का आरोप लगाया। मना करने पर एक युवक ने पिस्तौल दिखाकर उसकी जेब से 3100 रुपए निकाल लिए। इसके बाद चारों युवक कार में बैठकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।



