गोहाना के अमर शहीद मदन लाल धींगड़ा पार्क में स्थापित ई-शौचालय का रिबन काट कर लोकार्पण
गोहाना :-6 जून : गुरुवार को नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र स्थित अमर शहीद मदन लाल धींगड़ा पार्क में पहुँची और इस पार्क के बीचोंबीच स्थापित 10 लाख रुपए की लागत के ई- शौचालय का रिबन काट कर लोकार्पण किया ।
नगर परिषद को दस लाख रुपए रुपए प्रत्येक की लागत के चार ई-शौचालय शहर के प्रमुख स्थलों पर लगाने हैं। इन ई- शौचालयों में सबसे पहला ई-शौचालय सेक्टर 7 में लगाया गया। तीसरा ई-शौचालय देवी नगर स्थित स्वर्ण जयंती नगर परिषद पार्क में लगेगा। चौथे ई-शौचालय के स्थान का निर्धारण अभी शेष है ।
दूसरे ई-शौचालय के लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता नगर पार्षद मुकेश देवगन ने की। ई-शौचालय में महिलाओं और पुरुषों के अलग-अलग शौचालय हैं तथा पुरुषों के लिए पृथक मूत्रालय बनाया गया है। कार्यक्रम का संयुक्त संयोजन नगर पार्षद अंजू राजौरा, ज्योति, मनीषा, भगवती राजपाल, रमेश परुथी, राजेश चौहान और जतीश कपूर ने किया । इस अवसर पर साहब सिंह, मुरारी, सोमनाथ ढ़ल्ल, कुसुम, मंजू आदि भी उपस्थित रहे।



