आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे ने गोहाना के समाज कल्याण संगठन के अध्यक्ष आनन्द जांगड़ा को किया सम्मानित
गोहाना :-6 जून : आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे ने विश्व पर्यावरण दिवस पर समाज कल्याण संगठन के अध्यक्ष आनंद जांगड़ा को सम्मानित किया। जांगड़ा का संगठन 17 साल में गोहाना में 75 हजार से अधिक पौधे लगा चुका है और उनमें से 98 प्रतिशत पौधे जीवित भी हैं। आनंद जांगड़ा को सम्मानित करने का समारोह पुराने बस स्टैंड पर हुआ। सानिध्य मोर्चे के निदेशक डॉ. सुरेश सेतिया का रहा तथा अध्यक्षता मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी की रही। समाज कल्याण संगठन ने गोहाना शहर को ग्रीन सिटी बनाने के लिए गोद ले रखा है।
यह संगठन प्रत्येक रविवार को जहां सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण करता है, वहीं पहले से लगे हुए पुराने पौधों की नुलाई-गुड़ाई करते हुए वाटर टैंकर से उन्हें पानी भी देता है तो दीमक से बचाने के लिए रोधी दवा स्प्रे करता है।
आजाद सिंह दांगी ने कहा कि आज गोहाना शहर जो हरी चादर ओढ़े नजर आता है, उसका सम्पूर्ण श्रेय आनंद जांगड़ा और उनके समाज कल्याण संगठन की समर्पित टीम को है। डॉ. सुरेश सेतिया ने संगठन को साधुवाद दिया कि वह नि:स्वार्थ भाव से पौधारोपण को जनांदोलन बनाने का प्रयास कर रहा है।
इस अवसर पर उमेद सिंह पांचाल, सुभाष शर्मा, उधम सिंह, सुरेश कुमार, राजपाल, सत्यवीर आदि भी उपस्थित रहे ।


