EducationGohana

जवाहर नवोदय स्कूल में गुरूवार को दमकल विभाग द्वारा मॉक ड्रिल की गई ; मॉक ड्रिल में दमकल अधिकारियों ने विद्यार्थियों को आग बुझाने के तरीके बताए।

जवाहर नवोदय स्कूल में गुरूवार को दमकल विभाग द्वारा मॉक ड्रिल की गई। मॉक ड्रिल में दमकल अधिकारियों ने विद्यार्थियों को आग बुझाने के तरीके बताए। दमकल अधिकारी रमेश कुमार ने कहा कि आग बुझाने की सही जानकारी होने पर आपात स्थिति में नुकसान के आंकड़े को कम किया जा सकता है। आग लगने की स्थिति में सर्वप्रथम दमकल केंद्र को सूचित किया जाना चाहिए। सूचना देने के बाद स्वयं भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आग कई प्रकार की होती है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

गैस सिलेंडर में लगी आग को गीली बोरी से बुझाया जा सकता है। वहीं बिजली के उपकरणों में लगी आग को पानी की बौछारों से नहीं बुझाया जा सकता है। इसे बुझाने के लिए आग पर रेत डालनी चाहिए। पानी डालने से बड़े एरिया में करंट फैल सकता है। दमकलकर्मियों ने विद्यार्थियों को फायर सेफ्टी उपकरणों का प्रयोग करने के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने उपकरणों का प्रयोग कर विद्यार्थियों को इनके प्रयोग करने की विधि समझाई।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button