Breaking NewsEducationGohana

हरियाणा शारीरिक शिक्षक एसोसिएशन संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर जगदीश भावड़ का किया अभिनंदन

 

गोहाना :-2 जून : रविवार को हरियाणा शारीरिक शिक्षक एसोसिएशन संघ के नए प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश भावड़ का नागरिक अभिनंदन किया गया। उनका यह अभिनंदन उनके सहयोगी शारीरिक शिक्षा शिक्षकों ने किया। संघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव शनिवार को कैथल में हुआ। इस चुनाव में जगदीश भावड़ को तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। नए प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि वह नई जिम्मेदारी का निवर्हन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे। कैथल से लौटने पर रविवार को जगदीश भावड़ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन चंद्रफूल, रामशरण लठवाल, सत्यवान कुंडू, दिलबाग सिंह और गजेंद्र सिंह ने किया ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button