विश्व माता-पिता दिवस पर गोहाना में आजाद हिंद देश भक्त मोर्चे ने किया आशीर्वाद समारोह का आयोजन
कोई एक दिन नहीं, हर दिन माता-पिता का : डॉ. सुरेश सेतिया
गोहाना :-2 जून : कोई एक दिन नहीं, हमारे देश में साल का हर दिन माता-पिता का है। कौन-सा है वह दिन जो माता-पिता के बिना अधूरा नहीं है। शनिवार को यह टिप्पणी आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के मुख्य संरक्षक डॉ. सुरेश सेतिया ने की। वह विश्व माता-पिता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को अपना मार्गदर्शन प्रदान कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो मां-बाप का दिल जीत लेते हैं, वे एक दिन दुनिया को भी अवश्य जीत लेते हैं।
मोर्चे के निदेशक डॉ. सुरेश सेतिया और उनकी पत्नी सुषमा सेतिया ने सार्वजनिक रूपे अपने बेटे डॉ. संदीप सेतिया, बहू डॉ. अनु सेतिया और पोते डॉ. सचित सेतिया को हमेशा खुश रहने का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का संयोजन मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने किया। डॉ. सुरेश सेतिया ने कहा कि मां हो या पिता, दोनों की हर सांस पर अपने बच्चों के लिए आशीष ही आशीष होती हैं । आजाद सिंह दांगी ने कहा कि खुशनसीब हैं वे जिनके माता-पिता हैं। जो पिता या माता में से किसी एक हो चुके हैं, वे भी कोई कम भाग्यशाली नहीं हैं कि उन्हें अपने एक अभिभावक का सानिध्य अभी उपलब्ध है। पूछना है तो उनसे पूछो जो दोनों को गंवा चुके हैं। जो जीते-जी मां-बाप की कीमत समझ लेते हैं, उनकी दिलभर कर सेवा करते हैं, वे असल में अपने लिए ही सेवा का बीज बोते हैं। आने वाले समय में उनके बच्चे उनकी ठीक वैसे सेवा करते हैं जैसे उन्होंने अपने माता-पिता की की। इस अवसर पर ज्योति दांगी, निर्मला दांगी, बिजेंद्र दांगी, सुमन दांगी, पुष्पेंद्र दांगी, सुदेश दांगी आदि भी उपस्थित रहे।



