Breaking NewsGohanaSocial

संजय मंगल बने सर्वसम्मति से लायंस क्लब-गोहाना सिटी के नए अध्यक्ष

गोहाना :-1 जून : लायंस क्लब – गोहाना सिटी का नया क्लब वर्ष के लिए चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। इस चुनाव में पहले इसी क्लब के अध्यक्ष रह चुके संजय मंगल को नेतृत्व की कमान सौंपी गई। उनके साथ सचिव प्रवीण मित्तल और कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश गोयल रिपीट हुए। दोनों पिछली कार्यकारिणी में समान पदों पर थे ।

लायंस क्लब का इंटरनेशनल लेवल पर समान वर्ष एक जुलाई से अगले साल की 30 जून तक होता है । 1 जुलाई 2024 से 30 जून 2025 तक के लिए नई कार्यकारिणी का गठन पूरी तरह से सर्वसम्मति से हुआ। बैठक की अध्यक्षता क्लब के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. एस. एन. गुप्ता ने की। नई कार्यकारिणी में केवल अध्यक्ष का परिवर्तन हुआ है। स्वयं डॉ. एस.एन. गुप्ता ने पुन: अध्यक्ष बनने से विनम्रतापूर्वक मना कर दिया। इस पर उनकी
जगह संजय मंगल को अध्यक्ष चुन लिया गया ।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

कार्यकारिणी के सचिव प्रवीण मित्तल और कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश गोयल नई कार्यकारिणी में भी समान पदों पर बने रहेंगे। नई कार्यकारिणी के शेष पदाधिकारियों के मनोनयन का अधिकार नए अध्यक्ष संजय मंगल को सौंपा गया। मंगल ने कहा कि वह सब सदस्यों को पूर्ण मान-सम्मान प्रदान करेंगे।

नई कार्यकारिणी का संस्थापना समारोह शीघ्र आयोजित होने की संभावना है। नए अध्यक्ष संजय मंगल अब से कई साल पहले भी इसी क्लब के अध्यक्ष रह चुके हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button