सी.एल. कथूरिया तीसरी बार बने लायंस क्लब-गोहाना के अध्यक्ष
गोहाना :-31 मई :लायंस क्लब-गोहाना की नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। एक जुलाई 2024 से 30 जून 2025 के अगले कार्यकाल के लिए सी.एल. कथूरिया तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वह इससे पहले भी दो बार क्लब का सक्षम नेतृत्व कर चुके हैं। नई कार्यकारिणी के चुनाव में पदाधिकारियों का आमूल-चूल बदलाव हुआ है। तीनों प्रमुख पदों के लिए नए पदाधिकारी चुने गए हैं। नए सचिव हनी चिंदा होंगे और कोषाध्यक्ष सुरेंद्र गुलाटी होंगे । पुरानी कार्यकारिणी के अध्यक्ष संदीप कालड़ा, सचिव सतीश जांगड़ा और कोषाध्यक्ष सुरेश गिरधर थे। यह तीसरा अवसर है जब सी.एल. कथूरिया लायंस क्लब गोहाना की कमान संभालेंगे
वह इससे पहले दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं। विशेष बात यह है कि सी.एल. कथूरिया की पत्नी मंजू कथूरिया भी इस क्लब की अध्यक्ष रह चुकी हैं। यह युगल शिक्षाविद है। नई टीम के चुनाव के लिए हुई बैठक में सतीश परुथी, अनिल आहूजा, नरेंद्र मोंगिया, राज कुमार बुद्धिराजा, राज कुमार हंस, राजेश भाटिया, दिनेश राजपाल, कृष्ण सोनी, गुरुबख्श बजाज आदि भी उपस्थित रहे।



