Breaking NewsGohanaSocial
नरवाल खाप ने राष्ट्रीय महामंत्री के निधन पर दी श्रद्धांजलि
गोहाना :-30 मई : गुरुवार को गोहाना-महम मार्ग पर कथूरा गांव में स्थित नरवाल भवन में नरवाल खाप के राष्ट्रीय महामंत्री चौ. सतपाल पहलवान (72) के असमय निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष भले राम नरवाल ने की। कथूरा गांव का नरवाल भवन खाप का राष्ट्रीय मुख्यालय है। भले राम नरवाल के अनुसार चौ. सतपाल पहलवान का आकस्मिक निधन उत्तर प्रदेश में स्थित उनके पैतृक शहर शामली में हार्ट अटैक से हुआ। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। नरवाल खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष भले राम नरवाल ने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री चौ. सतपाल पहलवान खाप के सुदृढ़ आधारस्तंभ थे।



