गोहाना के सहकारी चीनी मिल के निर्विरोध निदेशक बने चांद सांगवान
गोहाना :-30 मई : गोहाना-महम मार्ग पर आहुलाना गांव में स्थित चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल के जोन नंबर 9 से गुरुवार को परढ़ाना गांव के चांद सांगवान निर्विरोध निदेशक बन गए। उनके तीनों प्रतिद्वंद्वियों ने अपने-अपने नामांकन वापस ले लिए। चांद सांगवान दूसरी बार इसी चीनी मिल के निदेशक बने हैं।
चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल के निदेशक मंडल के चुनाव के लिए मतदान 9 जून को होना है। इसी चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में जोन नंबर 9 से चांद सांगवान निर्विरोध निदेशक बन गए। उनके जिन तीन प्रतिद्वंद्वियों ने नामांकन वापस लिए, उनमें छिछड़ाना गांव के समुद्र सिंह मलिक भी एक हैं। समुद्र सिंह मलिक और चांद सांगवान में इससे पहले भी 2014 में चुनावी भिड़ंत हो चुकी है। तब चांद सांगवान ने समुद्र सिंह मलिक और छपरा गांव के जय किशन को हराया था। तब वह पहली बार
निदेशक बने थे।
चांद्र सांगवान के पिता रणधीर सांगवान दो बार परढ़ाना गांव के सरपंच निर्वाचित हो चुके हैं। उनके सूरज सांगवान ने जून 2023 में हुए गोहाना नगर परिषद के अध्यक्ष पद के सीधे चुनाव में अपनी किस्मत को दांव पर लगाया था।



