आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे की जिला कार्यकारिणी के 4 सदस्य मनोनीत
गोहाना :-28 मई : महापुरुषों की जयंतियों और पुण्यतिथियों को मनाने के लिए समर्पित आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे ने मंगलवार को अपनी सोनीपत जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया । इस विस्तार में गोहाना के चार नागरिकों को जिला कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया।
मनोनयन कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चे के निदेशक डॉ. सुरेश सेतिया ने की। जिला कार्यकारिणी के नए मनोनीत किए गए सदस्य-सतबीर पौडिया, हरभगवान चोपड़ा, रमेश मेहता और राजपाल कश्यप हैं। डॉ. सेतिया ने कहा कि प्रदेश में पहले सब जिलों में पहले जिला स्तर के संगठन तैयार किए जाएंगे। उसी के बाद जिला स्तर की टीमों की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष तथा दूसरे पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। इस अवसर पर मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी, प्रदेश महासचिव डॉ. समुद्र दास, सुभाष शर्मा, उधम सिंह, जानकी देवी, सुरेश कुमार आदि भी मौजूद रहे।



