Breaking NewsGohanaSocial
गोहाना कैमिस्ट एसोसिएशन ने पुराने बस स्टैण्ड पर लगाई ठंडे-मीठे पानी की छबील
गोहाना :-27 मई : सोमवार को पुराने बस स्टैंड पर मुख्य डाकघर के निकट स्थित कैमिस्ट चौक में ठंडे और मीठे पानी की छबील लगाई गई । यह छबील सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक गोहाना कैमिस्ट एसोसिएशन ने लगाई ।
ठंडे और मीठे पानी की छबील में वितरण की सेवा स्वयं दवा विक्रेताओं ने की । अध्यक्षता गोहाना कैमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप चहल ने की। संयोजन सचिव सुरेश बजाज और कोषाध्यक्ष हरि प्रकाश गुप्ता का रहा। ठंडे और मीठे पानी की इस छबील के आयोजन में विशेष सहयोग पुरुषोत्तम गोयल, रमेश अरोड़ा, सुरेश परुथी, ओम प्रकाश जैन, अनमोल अरोड़ा, सुभाष मलिक, विशाल गोयल, अरुण सैनी आदि का रहा।



