जे.सी.आई.-गोहाना स्टार के तत्वावधान में हंसध्वनि ऑडिटोरियम में आयोजित नाटक पापा मैन ने पिता की कुर्बानियों का किया खूबसूरत चित्रण
गोहाना :-27 मई : एक मध्यमवर्गीय पिता बच्चों की परवरिश और उनकी ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए कैसी-कैसी कुर्बानियां देता है, उसका बड़ा खूबसूरत मंचन नाटक पापा मैन ने किया। यह नाटक जे.सी.आई.-गोहाना स्टार के तत्वावधान में आदर्श नगर स्थित हंसध्वनि ऑडिटोरियम में दिल्ली के हेमंत अग्रवाल की टीम ने प्रस्तुत किया ।
नाटक की अध्यक्षता जे.सी. आई. – गोहाना स्टार के अध्यक्ष रवि बत्रा ने की। परियोजना निदेशक हैप्पी ग्रोवर, साजन कपूर, पंकज कटारिया और सुशील मेहता रहे। मार्गदर्शन नीरज मेहता, विशाल गोयल, मुकेश देवगन और ललित ठकराल ने किया। मुख्य अतिथि गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी, गोहाना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह आर्य और सोनीपत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरुण बड़ौक रहे। इस आयोजन में विशेष सहयोग मनोज ठकराल, जितेंद्र वर्मा, मनोज सरदाना, मोहित मेहता, पवन राजपाल, राजन मल्होत्रा, रिंकू चावला, विनोद शर्मा, शंटी बावा, विजय बत्रा आदि का रहा ।



