गोहाना । राजकीय स्कूल एपी माजरा में गुरूवार को शिक्षकों ने परिसर में पौधारोपण किया। शिक्षकों ने बीईओ बसंत ढिल्लो के नेतृत्व में स्कूल परिसर में त्रिवेणी लगाई। उन्होंने पेड़ बनने तक उनका संरक्षण करने का भी संकल्प लिया। बीईओ ढिल्लो ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को पेड़ पौधों का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि बरसात का सीजन चला हुआ है। बरसात के सीजन में पौधों की बढ़ौतरी तेजी से होती है। पर्यावरण के संरक्षण एवं संतुलन के लिए पेड़-पौधे लगाना अनिवार्य है।
पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। जीवन के संरक्षण के लिए पेड़-पौधों का संरक्षण करना अनिवार्य है। पौधे लगाने के बाद पेड़ बनने तक हमें उनका संरक्षण करना चाहिए। इस अवसर फुलकंवार, जगदीश, रणजीत, सोमबीर, रविंद्र, सुनील व रजनी आदि उपस्थित थे।



