Breaking NewsGohanaPatriotismReligionSocial

खंदराई गांव में महर्षि कश्यप की जयंती पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि

गोहाना :-24 मई : खंदराई गांव में ग्राम सुधार समिति के तत्वावधान में महर्षि कश्यप की जयंती मनाई गई। शुक्रवार को हुए जयंती समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष जग महेंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बारी-बारी से महर्षि के चित्र पर पुष्पांजलि भेंट की ।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

जग महेंद्र सिंह ने महर्षि कश्यप के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कश्यप स्वयं ही नीति का पालन करते थे तथा दूसरों से भी करवाते थे। इसी के चलते उन्हें महर्षि की उपाधि से विभूषित किया गया था । अध्यक्ष ने कहा कि महर्षि कश्यप सुरों के साथ असुरों के भी पुरोधा भी थे। उनका निवास मेरु पर्वत पर था जहां वह हमेशा भक्ति में तल्लीन रहते थे।

ग्राम सुधार समिति के अध्यक्ष ने कहा कि आज के घोर आपराधिक युग में संतों-महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में कुलदीप मेहरा, प्रताप सिंह, निखिल कुमार, कुलदीप सिंह, गीता देवी, मुकेश कुमारी, कृष्णा देवी आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button