Breaking NewsGohanaSocial

गोहाना के कृष्ण कुमार निर्माण साहित्य रत्न सम्मान से अलंकृत

गोहाना :-21 मई : यहां के बरोदा गांव के मूर्धन्य साहित्यकार कृष्ण कुमार निर्माण को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की वैदिक संस्था द्वारा साहित्य रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया है। निर्माण शिक्षा विभाग के राजपत्रित अधिकारी हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

कृष्ण कुमार निर्माण की सांझा काव्य संग्रह के रूप में पांच पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। एकल संग्रह के रूप में उनकी पुस्तक प्रसंगवश एक गद्य संग्रह है। कविता के बहाने हिंदी कविताओं का काव्य संग्रह है तो बखत बखत के बोल हरियाणवी लघु कविता संकलन है। वह निरंतर देश – विदेश की पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं। उन्हें इससे पूर्व भी अनेक प्रतिष्ठित अवार्डों से सम्मानित किया जा चुका है। वह देश भर में आयोजित कवि सम्मेलनों में प्रतिभागिता कर चुके हैं। साहित्य रत्न सम्मान से अलंकृत होने पर कृष्ण कुमार निर्माण ने कहा कि यह गौरवशाली सम्मान उन्हें साहित्य के प्रति अतिरिक्त समर्पित होने के लिए प्रेरित करेगा। उनके अनुसार उनका हिंदी काव्य संग्रह शब्द बोलते हैं और बखत बखत की बात इस समय प्रकाशनाधीन हैं ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button