हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्राकृतिक चिकित्सा विद डॉ. धर्मेंद्र वशिष्ठ को किया सम्मानित
गोहाना :-21 मई : शहर के सुविख्यात प्राकृतिक चिकित्सा विद डॉ. धर्मेंद्र वशिष्ठ को प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मंगलवार को सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान प्राकृतिक चिकित्सा में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. धर्मेंद्र वशिष्ठ मूलत: जयपुर के हैं। वह अपने कुटुंब में सातवीं पीढ़ी के चिकित्सक हैं। उनके पिता, दादा, पड़दादा ही नहीं, उससे पहले की तीन पीढ़ियां भी चिकित्सक थीं। वह 2001 से 2021 तक पूरे 20 वर्ष श्रीराम शरणम मिशन के संजीवनी काया शोधन संस्थान में नियुक्त रहे । 2021 से हिमाचल प्रदेश में बद्दी स्थित वृंदावन आयुर्वेदा चिकित्सालयम में कार्यरत हैं। प्राकृतिक चिकित्सा के महारथी डॉ.धर्मेंद्र वशिष्ठ अपने परिवार के साथ शहर के लक्ष्मी नगर में रह रहे हैं। उनकी पत्नी डॉ. एकता वशिष्ठ गोहाना के गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में प्राध्यापक तथा एन.सी.सी. की यूनिट की अधिकारी हैं।


