संजय दूहन ने पत्नी की तीसरी बरसी पर गोहाना के जाट भवन में बनवाई प्याऊ
गोहाना :-20 मई : गोहाना जाट महासभा के संरक्षक संजय दूहन ने अपनी पत्नी रीना दूहन की तीसरी पुण्यतिथि पर सेक्टर 7 में निर्माणाधीन जाट भवन में 2.25 लाख रुपए की लागत से वाटर कूलर की सुविधा से युक्त प्याऊ बनवाया। इस प्याऊ का लोकार्पण सोमवार को उनकी मां यशवंती दूहन पत्नी स्व. वीर सिंह दूहन ने किया ।
कोरोना की दूसरी लहर में 20 मई 2021 को रीना दूहन का निधन हो गया। उनकी याद में उनके पति संजय दूहन ने जाट भवन में प्याऊ का निर्माण करवाया। यह आधुनिक प्याऊ 2.25 लाख रुपए की लागत से तैयार हुआ । प्याऊ पर डेढ़ सौ लिटर क्षमता की टंकी रखी गई है।
लोकार्पण समारोह का संयोजन संजय दूहन के साथ उनके बेटे सार्थक और बेटी चेतना ने किया। इस अवसर पर संजय दूहन की बहन सुनीता राठी और भांजे आधार राठी, समधी नरेंद्र लोहान और समधिन सीमा लोहान के साथ कर्ण सिंह लाठर, सतीश जांगड़ा, प्रदीप मलिक, दीपक सहारन आदि भी मौजूद रहे। इस प्याऊ से ठंडा पानी न केवल जाट भवन के आगंतुक अपितु सड़क से गुजरने वाले भी पी सकेंगे।



