Breaking NewsGohanaSocial

प्रिया अग्रवाल, यति गोयल को अग्रवाल सभा गोहाना ने किया सम्मानित

गोहाना :-19 मई : रविवार को पुरानी अनाज मंडी स्थित अग्रवाल सत्संग भवन में उत्तराखंड न्यायिक सेवा के लिए चयनित गोहाना की बेटी प्रिया अग्रवाल और दून पब्लिक स्कूल की कक्षा 10 की टॉपर यति गोयल को समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया।

यह कार्यक्रम अग्रवाल सभा के तत्वावधान मे हुआ । अध्यक्षता इस सभा के अध्यक्ष सतीश गोयल ने की। प्रिया अग्रवाल ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वह अभिनंदन समारोह में पिता राम प्रसाद सिंगला और अन्य परिजनों के साथ पहुंचीं। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता का मुख्य श्रेय उनके माता-पिता को है। मां ने कभी नहीं कहा कि किचन के काम में मेरा हाथ बटाओ, पिता ने कभी नहीं कहा कि मेरे पास पैसे नहीं हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

नवचयनित जज प्रिया अग्रवाल ने कहा कि बच्चा फेल हो जाए तो उसे हतोत्साहित नहीं, प्रोत्साहित करें। गिर कर रोना नहीं, हिम्मत कर फिर से उठ खड़ा होना होता है । जिस बच्चे को परिवार का साथ मिलता है, उसी का जीवन और भविष्य उनकी भांति बन और संवर जाता है। यति गोयल गोहाना ट्रक यूनियन के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष सतीश गोयल की पोती हैं। यति गोयल गोहाना-पानीपत मार्ग पर स्थित दून पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं।

उन्होंने सी.बी.एस.ई. की कक्षा 10 की परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया ।अभिनंदन समारोह में यति गोयल के पापा विनय गोयल, मां वर्षा गोयल, भाई मनन गोयल और बहन कृशा भी पहुंचे।

इस अवसर पर रामधन भारतीय, जय नारायण गुप्ता, प्रवीण गोयल, राम कुमार मित्तल, परमानंद लोहिया, सत्य नारायण मित्तल, श्रीभगवान गोयल, अनिल गोयल, डॉ. एस.एन. गुप्ता, सुनील गुप्ता, सतीश गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button