Breaking NewsGohanaPoliticsलोकसभा चुनाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनीपत और रोहतक लोकसभा क्षेत्रों की गोहाना में आयोजित महा विजय संकल्प रैली को किया सम्बोधित

हरियाणा का विकास मेरा सपना नहीं, संकल्प, मुझ पर रोटी का कर्ज : मोदी

Qqq

गोहाना :-18 मई : हरियाणा का विकास मेरा सपना नहीं, संकल्प है। मैंने सालों तक यहां की रोटी खाई है । मुझ पर यहां की माताओं-बहनों का कर्ज है। मैं उस कर्ज को जरूर चुकाऊंगा। शनिवार की शाम को यह वायदा पी.एम. नरेंद्र मोदी ने सेक्टर 13 के मैदान में आयोजित सोनीपत लोकसभा क्षेत्र और रोहतक लोकसभा क्षेत्र की महा विजय संकल्प रैली में की ।

महा विजय संकल्प रैली में पी.एम. ने कहा कि तीसरी बार उनकी सरकार बनने पर आप को अपने 70 साल से बड़े बुजुर्गों के इलाज की चिंता नहीं करनी होगी। उसकी पूरी जिम्मेदारी अब सरकार की होगी।महा विजय संकल्प रैली में पी.एम. के संग प्रदेश के सी. एम. नायब सिंह सैनी तो पहुंचे, पर पूर्व सी. एम. मनोहर लाल खट्टर नहीं आए। इसी तरह से लगातार दो बार सांसद रहे रमेश कौशिक भी नहीं पहुंचे ।

रैली में पी.एम. मोदी और सी.एम. सैनी के साथ सोनीपत सीट के पार्टी उम्मीदवार मोहन लाल बड़ौली और रोहतक सीट के उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा के साथ भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, मंत्री महिपाल ढांडा, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, मनीष ग्रोवर, बच्चन सिंह आर्य और

कृष्ण पाल पंवार, विधायक निर्मल चौधरी और डॉ. कृष्ण मिढ़ा आदि विराजमान रहे। सी.एम. नायब सिंह सैनी ने पी.एम. को विश्वास दिलाया कि 4 जून को हरियाणा उनकी झोली में लोकसभा के 10 और विधानसभा के 1 समेत 11 कमल डालेगा। उन्होंने कहा कि एक छोटे से गरीब परिवार का उन जैसा बालक केवल भाजपा में ही सी.एम. बन सकता है। सैनी ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर 2014 में जब पहली बार सी.एम. बने थे, तब उन्होंने प्रदेश को नंबर वन बनाने का निश्चय किया था ।

पी.एम. ने कहा कि हरियाणा की धरती युद्ध में ने भी गीता का ज्ञान देती है। 2024 के चुनाव में एक ओर विकास तो दूसरी ओर वोट जिहाद है। उन्होंने गोहाना के मातू राम की देसी घी की जलेबी का जिक्र करते हुए मजाक किया कि 4 जून को सारी जलेबियां खत्म हो जाएंगी न। नरेंद्र मोदी ने कहा कि दस साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस बौखला गई है। उसके शाही परिवार को वे दिन याद आ रहे हैं जब रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाया करते थे । उन्होंने कहा कि नाम बदलने से असलियत नहीं बदलती। इंडी गठबंधन भ्रष्टाचारियों और घोटालेबाजों का गठबंधन है जो किसी भी कीमत पर सत्ता पाना चाहता है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

पी.एम. ने कहा कि मैं मोदी हूं, धारा 370 वापस लाने की कोशिश होगी तो लेने के देने पड़ जाएंगे। अब कश्मीर में केवल तिरंगा फहराएगा। 370 की दीवार कब्रिस्तान में गाड़ी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि दुश्मन वही है, पर हालात बदले है, यह आप के वोट की ताकत है।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान की हालत देख कर कांग्रेस और इंडी गठबंधन का कलेजा फट रहा है। कांग्रेस वाले पाकिस्तान के प्रवक्ता बन गए हैं। यह मोदी का दौर है, हम घर में घुस कर मारते हैं। कांग्रेस केवल तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। उसका पूरा चुनाव घोषणा पत्र मुस्लिम लीग वाला है।

पूर्व पी.एम. के बयान का जिक्र करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों नहीं, गरीबों का है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अंबेडकर की छाती में चाकू घोंप कर धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है। पार्टी एस.सी., एस.टी. और ओ.बी.सी. के आरक्षण पर डाका डालना चाहती है।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस को जनता की भावनाओं की कोई कद्र नहीं है । कह रहे हैं कि रामलला को वापस टैंट में भेजेंगे और मंदिर पर बुलडोजर चलवाएंगे। बाबरी मस्जिद के लिए लड़ाई लड़ने वाले इकबाल अंसारी तो भगवान राम के मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में आए, पर कांग्रेस ने दिया गया न्यौता भी अस्वीकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन का सरकार चलाने का फार्मूला पांच साल में पांच प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री का पद मातूराम की जलेबी है। हर साल नया प्रधानमंत्री आएगा तो वह करेगा क्या? मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन चुनाव जीत कर एक ही काम करना चाहता है, वह है उनके 10 साल के काम को चौपट करना ।

पी.एम. ने दावा किया कि 2036 में प्रथम ओलिम्पिक खेल भारत में होंगे। उनके अनुसार केंद्र सरकार ने खेल बजट को बढ़ा कर तीन गुणा कर दिया है।

रैली में नारी शक्ति को पूरा सम्मान दिया गया। जहां मंच संचालन पूर्व मंत्री कविता जैन ने किया, वहीं पी.एम. का साझे बड़े हार से अभिनन्दन कविता जैन, निर्मल चौधरी, कृष्णा गहलावत और मोनिका दहिया ने किया। दोनों लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों ने पी.एम. को शॉल भेंट की तो सी. एम. नायब सिंह सैनी ने हल भेंट किया। इससे पहले सोनीपत भाजपा के जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा ने पुष्प गुच्छ से अभिनंदन किया।

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हर बूथ पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगे होंगे, कहीं कोई गड़बड़ नहीं होने दी जाएगी। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मोदी जी की राम-राम को हर घर, हर वोटर तक पहुंचाएं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button