Breaking NewsGohanaSocial

गोहाना में पत्नी की पहली पुण्यतिथि पर बनवाया श्मशान घाट का नया गेट

गोहाना :-17 मई : शहर में रोहतक रोड पर बस स्टैंड के निकट स्थित श्मशान घाट के पुराने प्रवेश द्वार के स्थान पर स्टील का नया द्वार बनवाया गया है। लाखों रुपए की लागत से तैयार इस द्वार का निर्माण इसी श्मशान घाट की नियंता श्रीराम कार सेवा समिति के उपाध्यक्ष गुलशन नारंग ने अपनी पत्नी कांता नारंग की पहली पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में बनवाया है।

गुलशन नारंग को पिछले साल के इन्हीं दिनों में नियति की क्रूर विडम्बना को सहन करना पड़ा। 15 मई 2023 को गोहाना में ही रहने वाले उनके जीजा रामदास आनंद की अचानक मृत्यु हो गई। 19 मई 2023 को जिस दिन उनकी रस्म क्रिया थी, उसी दिन गुलशन नारंग की पत्नी कांता नारंग का स्वर्गवास हो गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अब गुलशन नारंग ने अपनी पत्नी कांता नारंग की स्मृति में श्मशान घाट के पुराने जर्जर प्रवेश द्वार की जगह प्योर स्टील का 4.5 क्विंटल से तैयार नया प्रवेश द्वार बनवाया है। इस प्रवेश द्वार का लोकार्पण रविवार को सुबह 11 बजे रोहतक के डेरा गौ कर्ण के महंत बाबा कमल पुरी जी करेंगे। शुक्रवार को अपने बेटे विनय नारंग और पोते कुणाल नारंग, श्री राम कार सेवा समिति के प्रतिनिधि हर भगवान चोपड़ा और विजय रहेजा की उपस्थिति में गेट को फाइनल टच दे दिया गया ।

स्व. कांता नारंग की याद में उनकी पहली बरसी पर रविवार की शाम को 5 बजे से 6 बजे तक आदर्श नगर स्थित हंसध्वनि ऑडिटोरियम में अमृतवाणी का पाठ होगा ।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button