Breaking NewsGohanaReligion

गोहाना के शिवाला मस्तनाथ में वृंदावन धाम के विजय कृष्ण करेंगे भागवत कथा का वाचन

गोहाना :-11 मई : पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थित सनातन धर्म मंदिर शिवाला मस्तनाथ में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा के वाचन के लिए वृंदावन धाम से कथा व्यास विजय कृष्ण पहुंचेंगे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मार्गदर्शन मंदिर के अध्यक्ष प्रवीण गोयल का होगा। कथा का संयोजन सी. ए. विनोद गोयल करेंगे। मुख्य यजमान रोशन लाल गोयल और उनकी पत्नी सरोज गोयल होंगे। यह श्रीमद्भागवत कथा 17 जून को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगी। सुबह 8 बजे कलश पूजन के बाद कलश यात्रा 9 बजे प्रारंभ होगी। कलश यात्रा में भाग लेने वाली महिलाओं को कलश मेजबान गोयल परिवार द्वारा उपलब्ध करवाए जाएंगे। ये कलश कथा के समापन पर उन्हें धारण करने वाली महिलाओं को भेंट कर दिए जाएंगे।

दैनिक कथा का समय दोपहर बाद 3 बजे से 6:30 बजे का रहेगा। श्रीमद्भागवत कथा का समापन 24 जून को हवन पूजन के साथ होगा। पहले के साथ अंतिम दिन भी भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button