Breaking NewsGohana

आंधी के साथ आई वर्षा ने गोहाना में मचाई भारी तबाही

गोहाना :-11 मई : शुक्रवार रात को आंधी के साथ आई वर्षा से गोहाना क्षेत्र में व्यापक क्षति हुई। भारी संख्या में पेड़ गिरने से यातायात तो बड़ी मात्रा में बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर ढहने से बिजली की सप्लाई बाधित हो गई।

गांव खानपुर कलां स्थित बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार हुए स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के इंडोर गेम्स स्टेडियम की टिन शेड की छत ढह गई । रात के समय यहां कोई नहीं था, जिससे जानमाल का नुकसान होने से बच गया।

दूसरी तरफ आंधी में क्षेत्र में 800 से अधिक पेड़ टूट गए। बिजली निगम की विभिन्न लाइनों पर लगभग 150 से अधिक खंभे टूट गए और कई ट्रांसफार्मर गिर गए । बिजली निगम द्वारा क्षतिग्रस्त लाइनों का सर्वे करवाया जा रहा है, जिसके नुकसान की सही जानकारी रविवार तक मिल पाएगी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

महिला विश्वविद्यालय के खेल विभाग के स्पोर्टस कांप्लेक्स में इंडोर खेलों के लिए बड़ा स्टेडियम बनाया गया है। यहां पर कई बार प्रतियोगिताएं होती हैं और छात्राएं खेलों का अभ्यास भी करती हैं।

शुक्रवार रात को आई आंधी में इंडोर स्टेडियम की टिन शेड की छत ढह गई। टिन शेड में लगे लोहे के मोटे पाइप भी मुड़ गए। शनिवार को जब कर्मचारी स्टेडियम में गए तो वहां का मंजर देखकर हैरान रह गए।

गोहाना-खानपुर कलां मार्ग पर स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल में 40 सोलर प्लेट टूट गईं। इस स्कूल में ऑडिटोरियम की छत पर लगी टिन की शीट हवा में उड़ गईं ।

आंधी में विभिन्न मार्गों, रजवाहों व माइनरों के साथ लगाए गए पेड़ टूट गए। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार 800 से अधिक पेड़ टूटने की सूचना है। कर्मचारी सर्वे कर रहे हैं।

दूसरी तरफ बिजली निगम के विभिन्न सब डिवीजनों में 150 से अधिक खंभे टूट गए और कई ट्रांसफार्मर गिर गए। इससे विभिन्न इलाकों में बिजली बाधित हो गई ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button