गोहाना में अलीगढ़ से आए कारीगरों ने पॉलिश की परशुराम की प्रतिमा

गोहाना :-8 मई : एक साल पहले 30 अप्रैल 2023 को लोकार्पित हुई भगवान परशुराम की अष्टधातु की 21.5 फुट ऊंची प्रतिमा की अलीगढ़ से आए स्पेशल कारीगरों ने नए सिरे से पॉलिश की है। पॉलिश के बाद प्रतिमा और भी निखर गई है। भगवान परशुराम प्रतिमा निर्माण समिति अब इस प्रतिमा पर छतरी बनवाने की तैयारी कर रही है।
समिति ने करीब पौने करोड़ के खर्च से भगवान परशुराम की दिव्य प्रतिमा तैयार करवाई। यह प्रतिमा अलीगढ़ में निर्मित हुई। समिति के अध्यक्ष श्याम लाल वशिष्ठ की टीम ने प्रतिमा को और निखारने का निश्चय किया । इसका कार्य को जो टीम करवा रही है, उसमें पहलवान योगेश्वर दत्त, बलराम कौशिक, कुलदीप कौशिक, शिव कुमार शर्मा, शिव कुमार भावड़, भानु प्रकाश शर्मा, सुनील शर्मा, राजेश भंडेरी, सूरजमल छपरा, राम निवास शर्मा, राम दिया शर्मा और धर्मपाल शर्मा हैं। अध्यक्ष श्याम लाल वशिष्ठ ने बताया कि प्रतिमा को अलग छटा प्रदान करने के लिए शीघ्र प्रतिमा की छतरी भी बनवाई जाएगी।


