भारत का चहुंमुखी विकास पीएम मोदी के नेतृत्व में ही सम्भव : मोहनलाल बड़ौली

सोनीपत :-8 मई ; भाजपा के सोनीपत लोकसभा के उम्मीदवार मोहनलाल बडौली को चुनावी जनसंपर्क के दौरान लोगो का भारी जनसमर्थन मिल रहा है। गुरुवार को सोनीपत विधानसभा के गांवों में जनसंपर्क कर बीजेपी के पक्ष में वोट डालने की अपील की। सिंहपुरा में और सफीदों में जनसंपर्क के दौरान आयोजित विशाल जनसभा में जय श्रीराम के नारे के साथ भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बडौली का जोरदार स्वागत किया गया। लोगों से मिल रहे भारी जनसमर्थन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, जिले का सम्पूर्ण विकास भाजपा सरकार में ही संभव है। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के विभिन्न विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि, भेदभाव रहित विकास के लिए वह कृतसंकल्पित हैं। कहा कि, पीएम मोदी ने अपने पिछले 10 साल के कार्यकाल में भारत का चहुंमुखी विकास करने का काम किया है। देश के 140 करोड़ लोगों का मान और सम्मान बढ़ाने के साथ ही पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाने का काम किया है। भाजपा प्रत्यासी मोहनलाल ने विकास की इस गति को जारी रखने के लिए जिले के सब्जी मंडी सफीदो, खरकहा, बहादुरपुर, सफीदो, बुढा खेड़ा, रजाना खुर्द, रजाना कला, जामनी, ढठस्थ, मांडी खुर्द, मोहम्मद खेड़ा, खरक गदियां, बनिया खेड़ा, तेली खेड़ा, आहलन, रिटौली, बेरी खेड़ा, जयपुर, सिंघाड़ा आदि गांवो के लोगों से आगामी 25 मई को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली पत्नी गीता देवी ने नहरा गांव में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस बीच भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली खरखोदा कार्यालय पहुंचकर राजस्थान के झुंझुनू से लोकसभा सदस्य सुभकरण चौधरी और सोनीपत लोकसभा की प्रभारी पूर्व सांसद सन्तोष अहलावत से मुलाकात कर पीएम मोदी के 400 पार के संकल्प को पूरा करने पर विचार विमर्श किया। सिंहपुरा में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री बसंत सिंघरिया, पूर्व विधायक कलिक राम पटवारी, चेयरमैन अमरपाल राणा, सिंहपुरा गांव के सरपंच नरेश भारण, एडवोकेट सुरेश कौशिक, राजवीर शर्मा, जितेंद्र गौड़, सुभाष शर्मा, कमलदीप मंत्री, राजकुमार शर्मा, अखिल गुप्ता, रामरती वर्मा, गीता सरनी, विनोद कुमारी, रेखा देवी समेत गांव के सरदारी मौजूद रहे।


