Breaking NewsGohanaReligionSocial
गोहाना के एस.डी.एम. ने ठसका गांव की गौशाला का किया औचक निरीक्षण
गोहाना :-7 मई : आई.ए.एस. अधिकारी और एस.डी.एम. विवेक आर्य ने मंगलवार को ठसका गांव में स्थित श्री नंदलाला गौधाम गौशाला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विवेक आर्य तपती दोपहरी में गौशाला का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उन्होंने गौवंश के लिए पीने के पानी और चारे के प्रबंध का निरीक्षण किया। विवेक आर्य ने अपने हाथ से गौमाता को हरा
चारा और गुड़ खिलाया। इस अवसर पर गौशाला के अध्यक्ष डॉ. एस. एन. गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष सुमेर जैन, चेयरमैन विकास जैन, प्रवक्ता जगवीर जैन आदि भी उपस्थित रहे।


