Breaking NewsGohanaPolitics

सोनीपत के बरोदा विधानसभा के गांव बलि ब्राह्मणान में भाजपा की विजय संकल्प रैली: सीएम नायब सैनी का विपक्ष पर तंज, कांग्रेस के पास न नीयत और ना ही नीति

गोहाना के बलि ब्राह्मणान में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विजय संकल्प रैली से कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करते हुए अबकी बार 400 पार, तीसरी बार मोदी सरकार के नारे लगाए। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार चरम पर था।

गोहाना :-7 मई बरोदा विधान सभा के गांव बलि ब्राह्मणान  में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के पास न नीयत है और ना ही नीति है। कांग्रेस भाईचारा बिगाड़कर वोट मांग रही है। कांग्रेस सरकार में जनता को न पर्याप्त बिजली मिल पा रही थी और ना ही गैस सिलिंडर। भाजपा सरकार ने जनता की परेशानी को दूर किया है। शहर से लेकर गांवों तक पर्याप्त बिजली दी जा रही है। गैस सिलिंडर के लिए अब लाइनों में नहीं लगना पड़ता।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM
मुख्यमत्री मंगलवार को बरोदा हलके के गांव बली ब्राह्मणान में आयोजित विजय संकल्प रैली में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आने वाली 25 मई को लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली को वोट देने की अपील की। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विजय संकल्प रैली से कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करते हुए अबकी बार 400 पार, तीसरी बार मोदी सरकार के नारे लगाए। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार चरम पर था।

देश के विकास की किसी को चिंता नहीं थी। एक रुपये में से 15 पैसे ही जनता तक पहुंच रहे थे। भाजपा सरकार ने सबसे पहले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम किया है, जिससे मोदी सरकार पर जनता का विश्वास बढ़ा है। इस दौरान कृषि मंत्री जेपी दलाल, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, महिपाल ढांडा, योगेश्वर दत्त, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, गन्नौर विधायक निर्मल चौधरी, संतोष अहलावत, शुभकरण चौधरी, जसबीर दोदवा, प्रदीप सांगवान, रामफल चिड़ाना, निशांत छोक्कर सहित अन्य मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button