Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना के माहरा गांव में व्यक्ति की छत से फेंककर हत्या, चाचा के घर आया था

गोहाना :-6 मई : गोहाना उपमंडल के गांव माहरा में व्यक्ति की छत से फेंककर हत्या कर दी गई। वह रात को अपने चाचा के घर पर था। वहां उसकी परिवार के ही युवक से एक लड़की को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस पर चचेरे भाई ने उसे उठा कर छत से फेंक दिया। परिजन उसे रात को ही नागरिक अस्पताल में लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

माहरा गांव के जयकवांर ने बताया कि वे 2 भाई हैं। उसका भाई राजकुमार उर्फ राजा (42) चाऊमीन-बर्गर की रेहड़ी लगाता था। रविवार रात को उसका भाई चाचा ओमप्रकाश के घर गया था। चाचा ओमप्रकाश के मकान पर अशोक उर्फ शौकी व श्याम भी गए हुए थे। ये आपस में चचेरे भाई हैं। ये ओमप्रकाश के मकान की छत पर बैठे हुए थे।

इस बीच राजकुमार व अशोक के बीच लड़की को आपत्तिजनक बात कहने पर कहासुनी हो गई।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

जयकंवार के अनुसार, इससे विवाद बढ़ गया। आरोप है कि रात को 2 बजे अशोक उर्फ शौकी ने उसके भाई राजकुमार को उठा कर छत से नीचे फेंक दिया। नीचे गिरने से राजकुमार को गंभीर चोटें लगी। वे उसको लेकर गोहाना के सिविल अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जयकंवार ने बताया कि उसके भाई राजकुमार की मौत अशोक उर्फ शोकी द्वारा छत से नीचे फेंकने के कारण हुई है।

भैंसवान खुर्द पुलिस चौकी के ASI संजय के अनुसार, गोहाना अस्पताल से सूचना मिली थी कि माहरा का राजकुमार मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। वे पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और मोर्चरी में शव का निरीक्षण किया। इसके बाद मौके पर गांव माहरा में फोरेंसिक की टीम को भेजा गया। मृतक के भाई जयकंवार के बयान पर पुलिस ने थाना बरौदा में धारा 302 IPC के तहत केस दर्ज किया। शव का सोमवार को पोस्टमॉर्टम कराया गया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button