गोहाना :- शहर की पुरानी सब्जी मंडी से एक युवक की बाइक चोरी हो गई। इसको लेकर युवक ने शहर थाना में शिकायत दी। खेड़ी दमकन गांव निवासी अजय ने पुलिस को बताया कि वह कई दिन पहले अपनी बाइक लेकर पुरानी सब्जी मंडी में आया था। यहां उसे अपनी बाइक को सड़क किनारे खड़ी किया था।
कुछ देर बाद उसने देखा तो वहां उसकी बाइक नहीं मिली। उसने अपने स्तर पर बाइक की काफी तलाश की, लेकिन कहीं जानकारी नहीं मिली। इसी के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।



