Breaking NewsGohanaSocial
भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 10 मई को सकल ब्राह्मण समाज गोहाना में निकालेगा शोभायात्रा
गोहाना :-4 मई : भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 10 मई को सकल ब्राह्मण समाज गोहाना शहर में शोभायात्रा आयोजित करेगा। शोभायात्रा दोपहर बाद 2:15 बजे सोनीपत मोड़ के टी प्वाइंट पर स्थित भगवान परशुराम चौक से प्रारंभ होगी। इस शोभायात्रा से पहले इसी चौक में सुबह 9:15 बजे हवन होगा। हवन के बाद 11:15 बजे भंडारा तथा 11:30 बजे अतिथियों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि स्वयं भगवान परशुराम को बनाया गया है। संयोजन भगवान परशुराम आश्रम के संचालक सुभाष शर्मा के साथ हरियाणा ई. बी. पी. जी. के युवा अध्यक्ष मनोज कौशिक करेंगे।



