Breaking NewsGohanaReligionSocial
गोहाना के मुख्य गुरुद्वारे में गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर श्री सुखमणि साहिब जी का 40 दिन का पाठ प्रारंभ
गोहाना :-3 मई: पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थित मुख्य गुरुद्वारे में गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर 40 दिन का श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ प्रारंभ हो गया।
अध्यक्ष सरदार काबूल सिंह के अनुसार दैनिक पाठ शाम को 4 बजे से 6 बजे तक होगा। 10 जून को शहीदी दिवस पर दोपहर 12 बजे कीर्तन दरबार होगा। इस दरबार में गुरुद्वारे के हेड ग्रंथी सरदार राकेश सिंह शबद कीर्तन करेंगे तथा उसके बाद कच्ची लस्सी के लंगर का वितरण होगा।


