AdministrationBreaking NewsGohana

बंदर नहीं पकड़ने पर गोहाना नगर परिषद ने ठेकेदार को दिया नोटिस

गोहाना :-2 मई : नगर परिषद की ओर से बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर जारी किया गया था लेकिन ठेकेदार बंदर पकड़ने का काम शुरू नहीं किया। इसको लेकर नगर परिषद की तरफ से दो बार नोटिस जारी किया लेकिन ठेकेदार ने कोई जवाब नहीं दिया । अब नगर परिषद ने तीसरा और अंतिम नोटिस जारी किया है। इस बार बंदर पकड़ने का काम शुरू नहीं करने पर ठेकेदार की सुरक्षा राशि जब्त कर ली जाएगी और उसका टेंडर रद्द कर दिया जाएगा।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM
शहर में बंदरों का उत्पात बढ़ा हुआ है। शहर वासियों ने बंदरों के मामले में नगर परिषद से शिकायत की थी। नगर परिषद की तरफ से बंदर पकड़ने का टेंडर जारी किया था और एक एजेंसी को टेंडर आवंटित किया गया था। अब तक एजेंसी की तरफ से बंदर पकड़ने का काम शुरू नहीं किया जा रहा है। अब एजेंसी के खिलाफ नगर परिषद की तरफ से कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि ठेकेदार ने नवरात्रों के बाद बंदर पकड़ने का काम शुरू करने के आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं किया है। जिसके चलते ठेकेदार पर कार्रवाई करने के लिए अंतिम नोटिस जारी किया गया है।

बंदर पकड़ने के लिए एजेंसी को तीसरा व अंतिम नोटिस भेजा गया है। यदि एजेंसी बंदर पकड़ने का काम शुरू नहीं करती है तो उनकी सुरक्षा राशि जब्त कर ली जाएगी और कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

-निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना
Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button